जुगसलाई गद्दी मुहल्ला निवासी साबिया बेगम समेत 22 महिलाओं को लोन दिलाने के बाद इएमआइ जमा करने के नाम पर 10 लाख रुपए लेकर परसुडीह राहरगोड़ा की अनिता देवी फरार हो गई।
पीड़ित महिलाओं का भारत फाइनेंस और साइजा फाइनेंस कंपनी में पिछले पांच माह की किस्त की राशि नहीं जमा की गई है। बैंक से पीड़ित महिलाओं को किस्त जमा करने की सूचना दी गई। इसके बाद महिलाएं अनिता देवी के घर पहुंचीं, तो वहां ताला बंद मिला। मोबाइल भी बंद था। इसके बाद भुक्तभोगी महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rp2B8N
via IFTTT
Comments
Post a Comment