Skip to main content

Jharkhand daily news

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कदमा व सोनारी में छापामारी कर तंबाकू, गुटखा बेच रहे दुकानदारोंे को फाइन किया। टीम ने कदमा के शास्त्रीनगर, कदमा बाजार, उलियान, सोनारी के गुदड़ी बाजार, कागलनगर बाजार, मरीन ड्राइव व उसके आसपास पान गुमटी, दुकानों में बिक रहे गुटखा, तंबाकू व सिगरेट को जब्त किया।

इसके साथ ही दुकानदार व सिगरेट पीने वाले को जुर्माना लगाया गया। इस दौरान विभाग के डॉ. विनय भूषण तिवारी, चंद्रदेव प्रसाद, सोनारी थाना की पुलिस माैजूद थी। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर डॉ. एके लाल ने बताया लगातार छापामारी चल रही है। पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 17 से 23 दिसंबर तक चले अभियान में 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WKsktS
via IFTTT

Comments