Skip to main content

Jharkhand daily news

कामडारा थाना क्षेत्र के गांव अंबेराटोली के समीप गुरुवार की रात ऑटो पलटने से अनिता बिलुंग (22) की मौत हो गई। विंधिनचुंवा गांव की रहने वाली अनिता विगत 15 दिसंबर से कामडारा-बसिया बॉर्डर स्थित केमताटोली चर्च में शादी-क्लास में सुखद गृहस्थ के गुर सीखने गई थी। 10 दिनों की शादी क्लास पूरी हो जाने के बाद परिजन उसे लेने के लिए गुरुवार को ऑटो से केमताटोली चर्च गए थे। रात 8 बजे अपने गांव विंधिनचुंवा लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही अंबेराटोली के पास सड़क पर काफी चढ़ान थी।

अंधेरा में ऑटो ठीक से सड़क पर चढ़ नहीं सका और पीछे की ओर लुढ़कने लगा। ऑटो पर सवार कुछ लोग कूद कर बाहर निकल गए, लेकिन कुछ लोग उतर नहीं सके और ऑटो पलट गया। ऑटो में दबने से अनिता बिलुंग की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी मृतका के बड़े भाई रॉबिन बिलुंग ने कामडारा थाने को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EZcsD
via IFTTT

Comments