राज्य के 11 आईपीएस अफसरों को जल्द प्रोन्नति मिल सकती है। इसे लेकर समिति की बैठक में विचार-विमर्श हुआ है। जिन्हें प्रोन्नति देने पर चर्चा हुई है, उनमें एक एडीजी, एक आईजी, 4 डीआईजी व 5 को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड देना है।
इसके अलावा जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एम तमिल वानन, जैप-1 के समादेष्टा अनीश गुप्ता, जामताड़ा एसपी दीपक सिन्हा, चाईबासा एसपी अजय लिंडा व सिमडेगा एसपी शम्स तबरेज सीनियर ग्रेड में प्रोन्नत होंगे।
इन्हें मिलेगा प्रमोशन
- नवीन कुमार सिंह- आईजी मानवाधिकार, एडीजी बनेंगे
- अखिलेश कुमार झा- डीआईजी रांची, आईजी बनेंगे
- मयूर पटेल कन्हैया लाल- कमांडेंट जैप-8, डीआईजी बनेंगे
- अनूप बिरथरे- कमांडेंट जैप-9, डीआईजी बनेंगे
- राकेश बंसल- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, डीआईजी प्रोफार्मा प्रोन्नति होगी
- सुनील भास्कर- सीआईडी एसपी डीआईजी बनेंगे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qWQ1z
via IFTTT
Comments
Post a Comment