पटना से पांच साल पूर्व चोरी हुई बुलेट पर घूमनेवाला मुफ्फसिल थाना का जमादार गुरुवार को निलंबित होने से पहले ही फरार हो गया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने उसके गायब हाेने की सूचना शुक्रवार को वरीय पदाधिकारियों को दी। जब्त गाड़ी ले जाने और आगे की कार्रवाई करने के लिए देर शाम तक पटना के कृष्णापुरी थाना की पुलिस दुमका नहीं पहुंची थी। गुरुवार को चोरी की बाइक पर घूमने का मामला सार्वजिनक हाेने के बाद एसपी अंबर लकड़ा जमादार पर किसी तरह का एक्शन लेते, उससे पहले ही वह थाने से फरार हो गया।
निलंबित होने के बाद वह शुक्रवार को थाना नहीं आया। मुफ्फसिल थाना में वह दस दिन पहले ही सरैयाहाट थाना से स्थानांतरित हाेकर आया था। उसकी इस हरकत से हर पुलिस कर्मी अचरज में हैं। जमादार बुधवार को खुद बुलेट लेकर सर्विसिंग कराने गया था। उसने सामने सर्विंसिंग कराने की बजाय गाड़ी छोड़ दी। शाम को जब गाड़ी तैयार हो गई तो मालिक की तलाश करने के क्रम में मामले का खुलासा हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mTjLYu
via IFTTT
Comments
Post a Comment