Skip to main content

Jharkhand daily news

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में नशे की हालत में मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला युवक वसीम अख्तर ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में स्थानीय लोगों पर उसने चाकूबाजी कर दी, जिसमें अमन घोष नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी और चाकूबाजी में घायल अमन घोष को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aCrbN9
via IFTTT

Comments