कॉरपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में बने तीनों कृषि अधिनियमों और बिजली बिल को निरस्त करने व कानूनी रूप से एमएसपी की घोषणा की मांग को लेकर किसान सभा, सीटू और एडवा के सदस्यों ने बुधवार को गोलमुरी चौक पर उपवास किया। तीनों संगठनों के सदस्यों ने दोपहर के भोजन की लागत के बराबर राशि किसान आंदोलन के संघर्ष कोष में सहयोग के रूप में दी। किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष को दबाने, किसान नेतृत्व को विभाजित करने और जनता को गुमराह करने की केंद्र सरकार की कोशिश की सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की।
साथ ही किसान बिल समेत तीनों कृषि अधिनियमों और बिजली बिल को निरस्त करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान सभा के लोटन दास, सीटू के वीकेएल दास, केके त्रिपाठी, बिश्वजीत देव और जनवादी महिला समिति की जया मजूमदार कर रही थीं। इस दौरान उषा सिंह, जेपी सिंह, जे मजूमदार, गुप्तेश्वर सिंह, डी झा, नागराजू, सब्यसाची बख्शी, आरपी सिंह व एम सईद आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KA9cwr
via IFTTT
Comments
Post a Comment