तेलोनारी पंचायत के गमतरिया गांव में तीन दिनों से चल रही लोक आस्था और सूर्य उपासना का डलिया पर्व 36 घंटों का अखंड निर्जला उपवास के पश्चात सोमवार को संपन्न होगा। बता दें कि भगवान सूर्यनारायण के अस्ताचल स्वरूप को अर्घ्य अर्पण रविवार को चोरगता नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने अर्पण किया। जहां भक्तों की जनसैलाब उमड़ पड़ी थी, वहीं उदयीमान सोमवार को अपने-अपने घरों के आंगन में अर्घ्य अर्पण करेंगे।
इस संबंध में श्रद्धालुगन गमतरिया निवासी शंकर यादव भुनेश्वर यादव, सुरेश गोप, अशोक शर्मा, लालचंद महतो, गोविंद राणा, फागू हाजरा, बालेश्वर महतो, अर्जुन गोप ने बताया कि यह डलिया पर्व 5 वर्षों के अंतराल में की जाती है। इस महापर्व को श्रद्धालु बड़े ही नेमनिष्ठा के साथ करते हैं। यह समय व्रतियों के बड़ा ही संयम और धैर्य का होता है।
गमतरिया गांव में डेढ़ सौ से अधिक घरों में यह पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि बेंगाबाद क्षेत्रों में धूमधाम पूरी आस्था के साथ गमतरिया के चोरगता नदी में श्रद्धालुओं को अर्घ्य देते देखा गया। इस मौके पर गांव से लेकर तालाब तक आकर्षक लाइट के साथ सजाई गई थी। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए बनाए गए थे। पूरे गाजे-बाजे के साथ लोग भक्तिमय माहौल में डूबे हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHC1sO
via IFTTT
Comments
Post a Comment