डीसी की सख्ती के बाद शहर में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की गड़बड़ी सामने आने लगी है। मंगलवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सिदगोड़ा मेन रोड स्थित आरोग्यम अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई है।
आरोग्यम अस्पताल प्रबंधन द्वारा 10 साल से बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर और बिना लाइसेंस के दवाखाना चलाया जा रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटर के अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर लिया है। चेतावनी भी दी गई है। टीम का नेतृत्व कार्यपालक दंडाधिकारी सविता एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल कर रहे थे।
दवाखाना का ड्रग लाइसेंस नहीं मिलने पर कर्मचारी हड़बड़ा गए
टीम औचक निरीक्षण के लिए जब आरोग्यम अस्पताल डायग्नोस्टिक सेंटर के डाॅक्टर व कर्मचारी हड़बड़ा गए। टीम ने सेंटर का निरीक्षण शुरू किया तो वहां कई खामियां दिखीं। इतनी गड़बड़ी देख टीम को अस्पताल की अन्य व्यवस्था को लेकर भी संदेह हुआ जो जांच में सही पाया गया। जांच टीम ने अस्पताल के दवाखाना का निरीक्षण किया तो पाया कि दवाखाना का ड्रग लाइसेंस नहीं है। निरीक्षण टीम में डॉ. अरविंद कुमार लाल, डॉ. बीएन ऊषा, डॉ. मीना कलुण्डिया, डॉ. बिमलेश सहित आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JY8FT
via IFTTT
Comments
Post a Comment