पीरटांड़ प्रखंड के आदिवासी टाेला चिरकीडीह में साेमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। खलिहान में आग लगने से दादा छोटू हेंब्रम (60) और पाेता रमेश हेंब्रम (12) जिंदा जल गए। तीन बच्चे राजेश हेंब्रम (17), शिखर हेंब्रम (15) और मनीष हेंब्रम (13) झुलस गए। झुलसे बच्चाें को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनाें काे पीएमसीएच, धनबाद भेजा गया। इलाज के बाद राजेश और शिखर काे डाॅक्टराें ने छुट्टी दे दी। मनीष की हालत गंभीर है।
बाजरे की रखवाली के लिए छाेटू हेंब्रम ने खलिहान में पुआल का मचान बना रखा था। साेमवार रात वह अपने पाेते और उसी परिवार के तीन बच्चाें के साथ मचान पर साे रहे थे। रात में छाेटू हेंब्रम काे ठंड लगी ताे आग जलाई। हाथ सेंकने लगे। आग भड़क उठी और मचान तक पहुंच गई। इससे छाेटू हेंब्रम जिंदा जल गए। गांव के लाेग पहुंचे और आग बुझाई। मंगलवार को रमेश ने भी दम ताेड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37n3DtH
via IFTTT
Comments
Post a Comment