Skip to main content

Jharkhand daily news

करीब 9 महीने बाद जिले के सरकारी स्कूल के साथ ही वीमेंस कॉलेज में सोमवार से ऑफलाइन पढ़ाई हाेगी। सरकारी स्कूलों में 10वीं व बारहवीं के बच्चों के साथ ही कॉलेज में बारहवीं के विद्यार्थी पहुंचेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी की गयी है। सरकार के निर्देश के आलोक में स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों से शपथ पत्र लेकर स्कूल पहुंचने को कहा है। जिनके पास शपथ पत्र नहीं होगा, वैसे विद्यार्थियों को कैंपस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस शपथ पत्र में अभिभावकों को लिखित रूप से यह देना होगा कि वे स्वेच्छा से चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल या कॉलेज जाएं। सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर ही आना होगा। गेट में इंट्री के वक्त शरीर के तापमान की जांच होगी। बीमार शिक्षक या छात्र को इंट्री नहीं दी जायेगी। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी सभी स्कूलों कालेजों में की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The bell will ring after ninth month, the school will open for students of 10th-12th from today, no entry will be given to the sick teacher or student, will be investigated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mIEn5S
via IFTTT

Comments