झारखंड कांग्रेस द्वारा 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस को उत्सव के रूप से मनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने इस कार्यक्रम काे लेकर शुक्रवार काे बैठक की। उन्होंने कहा कि आज देश में विभाजनकारी शक्तियों से संघर्ष का दौर है। इस दौर में जिस प्रकार से आजादी के पूर्व कांग्रेसजनों ने देश को आजाद कराने के लिए महत्ती भूमिका अदा की थी, ठीक उसी प्रकार से अब भी कांग्रेसजनों को बढ़चढ़ कर कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। उन्हाेंने कहा कि पार्टी का इतिहास 135 वर्ष पुराना है।
पार्टी के संघर्ष एवं इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने के ख्याल से एआईसीसी के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कांग्रेसजनों को अपनी अहम भूमिका अदा करनी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में झंडाेतोलन कर तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा, जो कांग्रेस भवन से प्रारम्भ होकर कचहरी चाैक होते हुए मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा के प्रतिमा स्थल बापू वाटिका के समक्ष समाप्त होगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, विधायक दीपिका पाडेय सिंह, कुमार जयमंगल सिंह, रोशन लाल भाटिया, अनादि ब्रह्म रमा खलखो, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता उर्फ छोटू, शमशेर आलम, आभा सिन्हा, ज्योति सिंह मथारू आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Pbm4g
via IFTTT
Comments
Post a Comment