सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को वीडियो फुटेज से पता चला कि पीछे से हॉर्न बजाता हुआ एक ट्रक आया और अधेड़ को कुचलता हुआ निकल गया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। मृतक के भाई ने बेल्ट की जगह रस्सी बंधी हाेने पर उसकी पहचान की। युवक बेल्ट की जगह रस्सी बांधता था।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। धोबीघाट निवासी मृतक संजय कुमार सिन्हा (48) अपने बड़े भाई कृष्णा प्रसाद के साथ पटेल चौक पर चाय की दुकान चलाता था। रोजाना की तरह ही दोनों भाई सुबह करीब ढाई बजे ही दुकान पर पहुंच गए और काम शुरू कर दिया। इसी दौरान कृष्णा ने संजय को घर से कूड़ादान लाने के लिए भेजा।
करीब 1 घंटे तक वापस नहीं आने पर कृष्णा घर पहुंचा पर संजय के वहां नहीं मिलने पर वापस दुकान की ओर आ गया। इसी दौरान दुकान से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे उसने एक शव देखा। शव के पैंट में बेल्ट की जगह रस्सी बंधी होने पर कृष्णा ने उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39NIE4R
via IFTTT
Comments
Post a Comment