शहर के व्यवसायी और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विनाेद प्रसाद का ब्रेन स्ट्राेक से निधन हाे गया। वे 68 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छाेड़ गए हैं। हरमू मुक्तिधाम में शुक्रवार काे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गयाे। संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र रहे स्व. प्रसाद विभिन्न सामाजिक संगठनाें से आजीवन जुड़े रहे।
तीन दशक तक चैंबर में सक्रिय रहे स्व. प्रसाद राज्य के व्यवसायियाें-उद्यमियाें के हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाते रहे। मृदुभाषी स्वभाव के प्रसाद लाेगाें के सहयाेग के लिए हमेशा आगे रहे। उनके निधन पर संत जेवियर्स कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्राें के संगठन एराेक्स, चैंबर के पदाधिकारियाें व सदस्याें ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJIvjI
via IFTTT
Comments
Post a Comment