भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवन भर भारतीयता को मजबूत किया। उन्होंने न सिर्फ पार्टी को नई ऊंचाई दी, बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी। देश के विदेश मंत्री, नेता प्रतिपक्ष या प्रधानमंत्री सभी पदों पर उनके द्वारा किए गए काम भारतीय इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
सौदान सिंह शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य के सभी 513 मंडलों में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को ही प्रदेश के 29000 मतदान केंद्रों पर सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनी। किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन सभी मंडलों में सुना गया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, किसान की सेवा के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में भाजपा सरकार दिन रात जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEPGid
via IFTTT
Comments
Post a Comment