सरायकेला के प्रसिद्ध तबला वादक और छऊ संगीत कला धनी रहे लक्ष्मीराम महतो का 65 वर्ष की आयु में शनिवार तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया। वे बीते 6 महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी और डायलिसिस पर थे। उनके निधन का समाचार मिलते पर पैतृक गांव पांड्रा सहित कला जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गणमान्य सहित कई कलाकारों ने उनके आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए।
शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीराम महतो को भारत सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सीनियर फेलोशिप प्रदान किया गया था। 22 अप्रैल 1955 को जन्मे लक्ष्मीराम ने तबला वादन में इलाहाबाद स्थित प्रयाग संगीत समिति से प्रभाकर की डिग्री हासिल की थी। झारखंड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qQSSrr
via IFTTT
Comments
Post a Comment