Skip to main content

Jharkhand daily news

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 के पाटा गांव के पास घर से ससुराल जा रहे राजेश आदित्य देव की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने धक्का मारा। बाइक समेत सड़क पर गिरने के बाद हाइवा का पहिया उनके सात वर्षीय बेटे शुभम आदित्य देव के सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर शुभम की मौत हो गई। घायल राजेश व उनकी पत्नी देवश्री को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। राजेश का पैर फ्रैक्चर हो गया।

उनकी पत्नी को सिर व अन्य जगह गंभीर चोटें आई है। खबर मिलने पर पर राजेश के बहनोई आरती सहदेव समेत कई लोग पहुंचे। आरती ने कहा- राजेश ईचागढ़ प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक हैं। बुधवार सुबह अपनी बाइक से पत्नी व इकलौते बेटे को लेकर चिलगू से ससुराल बेदी जाने के लिए निकले थे। चांड़िल चौक के पास हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Couple going on bike, hit by Hyva, 7-year-old son died on the spot, accident near Pata village, NH 33


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38L9qcd
via IFTTT

Comments