धरना पर बैठे किसानों के समर्थन में बुधवार काे बैंकमाेड़ बड़ा गुरुद्वारा के बाहर सिख समुदाय ने एक वक्त का अन्न त्याग कर धरना दिया। किसान दिवस पर आंदाेलनकारियाें के आह्वाण का समर्थन करते हुए बैंकमाेड़ बड़ा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने पूर्व में ही सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम की घाेषणा की थी।
कमेटी के प्रधान तेजपाल सिंह ने कहा कि कृषि बिल के विराेध में किसान पिछले 26 दिनाें से कड़ाके की ठंड में आंदाेलन करने काे मजबूर हैं। देश के लाेगाें का पेट भरने वाला किसान सरकार के फैसले के बाद से ही मुसीबतों में घिर गया है। लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाए केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है। माैके पर गुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, दरबारा सिंह, दिलजॉन सिंह, राजेंद्र सिंह, आरएस चाहल, दविंद्र सिंह गिल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ut9MZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment