Skip to main content

Jharkhand daily news

शहर के चाैक-चाैराहे के मेनटनेंस और देख-भाल के लिए अब निजी कंपनियां और सामाजिक संगठन भी आगे आ रही है। दाे प्रमुख चाैक के मैनटनेंस के लिए दाे संस्था आगे आया है। आलाेकिक ग्रुप रांगाटांड़ श्रमिक चाैक के मैनटनेंस करने के लिए तैयार हाे गया है।

ग्रुप के रितेश कुमार शर्मा ने मंगलवार काे नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी इच्छा व्यक्त की। नगर आयुक्त ने उन्हें श्रमिक चाैक का मैनटनेंस करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। ग्रुप काे मैनटनेंस के एवज में निगम द्वारा काेई शुल्क नहीं दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि बंगाली वेलफेयर साेसायटी सिटी सेंटर स्थित विवेकानंद चाैक का मैनटनेंस शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M0D0mi
via IFTTT

Comments