Skip to main content

Jharkhand daily news

मानगाे नगर निगम ने मंगलवार काे प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू उत्पाद का भंडारण व बिक्री रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया। निगम के ईओ दीपक सहाय व पुलिस बल ने मानगाे के आजादनगर, मानगाे चाैक, डिमना चौक, पारडीह चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, न्यू पुरुलिया रोड समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। ईओ ने सभी दुकानों में तंबाकू बिक्री व भंडारण के लाइसेंस की जांच की। सात दुकानाें की जांच में लाइसेंस नहीं हाेने पर 200 रुपए की दर से 1400 रुपए जुर्माना लिया।

फुटपाथी दुकानदाराें काे गांधी मैदान व मानगाे पुल के पास लगाने का आदेश

मानगाे नगर निगम क्षेत्र में भी मंगलवार काे फुटपाथ व राेड किनारे दुकान लगाने वालाें के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दाैरान सार्वजनिक स्थानों को अस्थाई रूप से अतिक्रमण काे मुक्त कर दुकानदाराें ने राेड किनारे सामान रख रखा था। ऐसे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की गई। ईओ दीपक सहाय ने बताया कि मानगो चौक, डिमना रोड, पुरुलिया रोड, आजाद नगर आदि क्षेत्रों में कब्जा हटाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Municipal Corporation's EO takes action on fine recovered from shops for selling unlicensed tobacco


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gPS0yF
via IFTTT

Comments