Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के एआरपी सुधांशु भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को डीईओ जितेंद्र कुमार सिन्हा के साथ अभद्र व्यवहार किया। सिन्हा ने एआरपी के विरुद्ध डीसी दिव्यांशु झा को लिखित शिकायत दिया है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने आवास पर कार्यों का निपटारा कर रहे थे।

इसी दौरान एआरपी सुधांशु भूषण चतुर्वेदी वहां पहुंचे और डीईओ सिन्हा के साथ धक्का-मुक्की करते हुए और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद डीईओ ने तत्काल इस मामले की सूचना डीसी एवं सदर थाना पुलिस को दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkwza1
via IFTTT

Comments