Skip to main content

Jharkhand daily news

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। ऐसे रोगों के लक्षण दिखाई नहीं देते, जिससे रोगी खुद को स्वस्थ मानते हैं और धीरे-धीरे रोग बढ़ता जाता हैं और जानलेवा साबित होता हैं। यदि उचित समय पर जांच कर इलाज शुरू किया जाए, तो मरीज स्वस्थ हो सकता हैं।

स्वास्थ्य मंत्री रिम्स में गैर संचारी रोगों के मरीजों के इलाज के लिए कियोस्क केंद्र का उद्घाटन कर रहे थे। मंत्री बन्ना गुप्ता ने टाटा ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की। रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि केंद्र के खुलने से गैर संचारी रोगों के मरीजों को लाभ मिलेगा। टाटा ट्रस्ट के कैंसर अस्पताल रांची के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश साल्वे ने बताया कि इस केंद्र का मकसद एनसीडी मरीजों की फ्री जांच कर उसका पहचान करना है और फिर उसका इलाज करवाना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a614OC
via IFTTT

Comments