Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 3008 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 22 नए मरीज मिले। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 16867 पहुंच गई। दूसरी ओर, गुरुवार को 21 मरीज ठीक होकर घर लाैटे। इस तरह से जिले के अब तक 16293 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल जिले में एक्टिव केस की संख्या 203 है। वहीं, गुरुवार को राहत की खबर यह रही कि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। गुरुवार को आरटीपीसीआर से 1528 सैंपल की जांच में 15, ट्रूनेट से हुई 410 सैंपल की जांच में तीन और रैट से हुई 1070 सैंपल जांच में चार कोरोना मरीज मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mJKjfy
via IFTTT

Comments