राज्य भर के पंचायत सचिव स्वयंसेवकों ने सोमवार को रांची की सड़कों पर प्रदर्शन किया। ये मोरहाबादी में जमा होकर वहां से CM हाउस का घेराव करने जा रहे थे। रास्ते में राजभवन के पास ही पुलिस इन्हें रोक दी।
संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर मांगों को 6 महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं।
सरकार बदल देंगे
प्रदर्शन के दौरान ये सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन में शामिल स्वयंसेवकों ने बताया कि ये चार साल से काम कर रहे हैं और इन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इस दौरान सरकार भी बदल गई। हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार बनेगी तब उनकी मांगों को पूरा करेंगे लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तब फिर से सरकार बदल देंगे।
25 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह एकदिवसीय प्रदर्शन है। सरकार अगर अभी भी उनकी मांगे नहीं मानती है तो 25 दिसंबर से ये मोरहाबादी में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने को है। लेकिन इतने दिन बाद भी उनकी मांगों के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वयंसेवकों से विकास कार्यों में लगातार काम लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बकाया प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई।
क्या है मुख्य मांगे
1. प्रोत्साहन राशि को हटाकर उचित मानदेय
2.60 साल की सेवा गारंटी दी जाए
3.बीमा लागू की जाए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUJdOi
via IFTTT
Comments
Post a Comment