Skip to main content

Jharkhand daily news

दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची में रहकर फोन से गुजरात में रहने वाले लोगों को ठगने वाले सरगना समेत 6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना अमित कुमार राम के अलावा रवि कुमार मंडल, कंचन मंडल, विष्णु कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल और सलीम अंसारी शामिल हैं।

सभी जामताड़ा के रहने वाले हैं। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि रांची में रहने वाले गिरोह का नेतृत्व अमित राम कर रहा था। अमित दिल्ली से भी साइबर ठगी के मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि करोड़ों रुपए की ठगी की है। ऐसे में रांची पुलिस इनकम टैक्स व इडी से गिरफ्तार अपराधियों के संपत्ति का जांच कराएगी। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के संपत्ति की जांच के लिए जल्द इडी व इनकम टैक्स को पत्र लिखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37j6TGL
via IFTTT

Comments