वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि प्रोफेशनल टैक्स का दायरा बढ़ाकर राजस्व संग्रहण में आई कमी की भरपाई होगी। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उरांव ने कहा कि राजस्व संग्रहण की स्थिति लगभग सामान्य हो रही है। पिछले वर्ष की तरह ही उत्पाद और अन्य टैक्स का संग्रहण अब शुरू हो गया है। इसके अलावा राज्य में प्रोफेशनल टैक्स 2500 रुपए सालाना सभी प्रोफेशनल्स से वसूले जाने का प्रावधान किया गया था।
कोरोना संक्रमण काल में इस दायरे को बढ़ाया गया है। इससे राजस्व में वार्षिक करीब 30 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसके अलावा झारखंड में वन क्षेत्र से भी बड़ी मात्रा में राजस्व संग्रहण संभव है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में आरबीआई से 1600 करोड़ रु. तक कर्ज मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oErWck
via IFTTT
Comments
Post a Comment