Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड में अभी 29 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दो दिन बाद 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा, क्याेंकि उत्तर भारत से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ झारखंड में प्रवेश करने वाला है। इसके कारण बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने झारखंड के लोकल सिस्टम को डिस्टर्ब कर दिया है।

24 और 25 दिसंबर तक ठंड का असर कम रहेगा। उसके बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा, जिससे रांची समेत राज्य का मौसम प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। इधर, बुधवार को रांची का अधिकतम पारा 25.0 और न्यूनतम 7.7 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 26.1 और न्यूनतम 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।।

आगे कैसा रहेगा तापमान

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिम दिशा यानी ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान की ओर से ठंडी हवाओं का मिलन होता है। इससे बादल बनते हैं। ये बादल उत्तर भारत में प्रवेश करते हैं। जिससे ठंड बढ़ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pjDxOr
via IFTTT

Comments