कोविड-19 की रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन प्रबंधन की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया। सरकारी और निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्कर्स का डेटाबेस तैयार हो रहा है। 245 निजी अस्पतालों में से 241 अस्पतालों से डेटा बेस प्राप्त किया जा चुका है। शुक्रवार को वैक्सीनेशन प्रबंधन से संबंधित डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठक में ये जानकारी पदाधिकारियों ने डीसी छवि रंजन को दी।
उन्होंने बताया कि बाकी अस्पतालों से भी डेटा जल्द प्राप्त कर लिया जाएगा। बैठक में हब कटर, एइएफआई, एनाफाईलैक्सिस, वैक्सीन कैरियर, आइसपैक की उपलब्धता एवं प्रतिरक्षण स्थल की पहचान, बायोमेडिकल वेस्ट के संधारण आदि की भी समीक्षा हुई। वहीं, जिला में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रबंधन के लिए विभिन्न कोषांगों को गठन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oIPiO7
via IFTTT
Comments
Post a Comment