सिंहभूम चैंबर भवन के सामने नवनिर्मित टीके मार्केट काॅम्प्लेक्स का निर्माण नक्शा विचलन कर हुआ है। टाटा स्टील के लैंड विभाग से शिकायत मिलने के बाद जमशेदपुर अक्षेस ने मार्केट काॅम्प्लेक्स का काम ताे बंद करा दिया, लेकिन अभी तक काेई कार्रवाई नहीं की गई है। जेएनएसी के एसओ कृष्ण कुमार ने बताया टीके काॅम्प्लेक्स ने नक्शा के तहत काम नहीं किया है। इसलिए काम काे राेक दिया गया है। उन्हाेंने बताया भवन निर्माण की जांच जेएनएसी की टीम करेगी। जांच टीम की रिपाेर्ट के आधार पर बिल्डर बलवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई हाेगी। उन्हाेंने कहा कार्रवाई के तहत बिल्डर पर जुर्माना व केस दर्ज किया जा सकता है। इसलिए पहले मामले की जांच हाेगी कि बिल्डर ने कहां-कहां नक्शा विचलन किया है और बिल्डिंग बाॅयलाज का कितना उल्लंघन हुआ है। इसके बाद नियम के तहत कार्रवाई हाेगी।
पार्किंग एरिया का व्यवसायिक उपयाेग हाेने पर लगेगा जुर्माना
एसओ कृष्ण कुमार ने बताया शिकायत मिली थी कि टीके मार्केट काॅम्प्लेक्स के निर्माण में पार्किंग एरिया का व्यवसायिक उपयाेग किया गया है, जबकि नक्शा के तहत पार्किंग हाेनी चाहिए। व्यवसायिक उपयाेग नहीं हाेना चाहिए, वर्ना केस दर्ज कर जुर्माना भी लिया जाएगा। एसओ ने कहा एक बार जेएनएसी ने कार्रवाई की थी। बिल्डर से जुर्माना वसूल किया गया था। इस बार प्रावधान के तहत कार्रवाई हाेगी।
बिल्डराें के खिलाफ आज कल में दर्ज हाे सकता है केस
जेएनएसी की टीम नक्शा विचलन करने वाले बिल्डराें पर कानूनी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर कर सकती है। इसकी तैयारी की जा रही है। बिल्डराें व भवन निर्माताओं द्वारा नक्शा विचलन कर बनाने के मामले में कर दाराेगा एमकेएल दास व आरके मंडल की टीम जांच कर रही है। बुधवार काे जांच टीम ने किसी बिल्डर के निर्माण कार्य का जायजा नहीं लिया, लेकिन मामले में केस दर्ज करने की तैयारी है। गुरुवार काे नक्शा विचलन मामले में पूर्वी व पश्चिमी जाेन में केस दर्ज किया जा सकता है। टीम ने मामले में एसओ काे रिपाेर्ट भेज दी है। एसओ की हरी झंडी के बाद जेएनएसी के कर दाराेगा एमकेएल दास व आरके मंडल द्वारा संबंधित थाना में केस दर्ज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KRb03Q
via IFTTT
Comments
Post a Comment