शहर के विभिन्न मार्ग, हाट-बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास बनाए गए 80 मॉड्यूलर टॉयलेट की स्थिति खराब है। निगम इन मॉड्यूलर टॉयलेट का मेंटेनेंस नहीं करता है। अधिकांश में गंदगी रहती है। पानी भी नहीं रहता है।
इसके बावजूद नगर निगम शहर में अब 4 स्थानों पर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से एरोबिक बायो टॉयलेट बनाएगा। निगम में टॉयलेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
स्थल चयन करने के साथ टेंडर भी निकाल दिया है। पहले फेज में लाइन टैंक रोड, करम टोली तालाब, मेडिका हॉस्पिटल और मोरहाबादी मैदान के पास एरोबिक बायो टॉयलेट का निर्माण होगा। इसमें महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग सेक्शन होंगे।
महिलाओं के लिए चेंजिंग और फीडिंग रूम भी बनाए जाएंगे। टॉयलेट के आसपास गार्डनिंग की जाएगी, ताकि यहां आने पर लोगों को स्वच्छता और हरियाली दिखे। इस टॉयलेट की खासियत है कि यह दुर्गंध रहित होगा, क्योंकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया मल-मूत्र को कुछ ही क्षण में पानी में तब्दील कर देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Y4tPe
via IFTTT
Comments
Post a Comment