खरीफ फसल के अच्छे पैदावार को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने इस बार धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ा दिया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर ने कहा है कि इस बार विभाग 7000 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा है, जो पिछले बार के लक्ष्य से लगभग 1000 क्विंटल अधिक है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 6000 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था। जिसे विभाग ने शत प्रतिशत हासिल कर लिया था। डीएसओ ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में धान अधिप्राप्ति के 24 घंटे के अंदर 50% राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
बाकी 50% राशि धान अधिग्रहण के बाद 1 सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में चली जाएगी। इसलिए किसान नि:संकोच होकर टैक्सों में गुणवत्तापूर्ण सूखे धान को दें। जिला प्रशासन तुरंत उन्हें राशि मुहैया कराएगी।जिला आपूर्ति पदाधिकारी का कहना है कि धान अधिप्राप्ति का काम जिलेभर में शुरू हो गया है। इस बार 11 टैक्सों में पैक्स में धान अधिग्रहण किया जा रहा है। टुंडी तोपचांची और बलियापुर प्रखंड जहां धान का पैदावार अधिक होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IHc2f
via IFTTT
Comments
Post a Comment