Skip to main content

Jharkhand daily news

बरियातू राेड स्थित रिम्स चाैक के समीप अंडरग्राउंड पानी की पाइप में लीकेज होने के बाद शुक्रवार की सुबह सड़क काे खाेदकर रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। इस दाैरान सुबह 11.30 से 1.50 बजे तक जाम की स्थित बनी रही। गंभीर रूप से बीमार मरीज काे लेकर रिम्स पहुंचने वाली कई एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही, लेकिन उसकी सुध लेने वाला काेई नहीं था।

बीच सड़क पर बैरिकेंटिंग कर खुदाई करने के बाद पाइप की रिपेयरिंग का काम चलता रहा और लाेग जाम में फंसे रहे। रिपेयरिंग का काम कर रहे मजदूराें ने बताया कि काम काे पूरा करने में 2-3 दिनाें का और समय लगेगा। ऐसे में वहां से आने-जाने वाले लाेगाें काे जाम का सामना करना पड़ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads dug to fix leakage of pipes, ambulances stuck in rims


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37XF71o
via IFTTT

Comments