एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती चाेरी का आराेपी केंदुआ चार नंबर का इम्तियाज अंसारी मंगलवार को हथकड़ी सहित भाग गया। साेमवार काे वह अस्पताल के ऑक्सीजन पाइपलाइन के स्टाेर में चाेरी करते पकड़ा गया था। पुलिस को जब उसे सौंपा गया, उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तैनात रिजर्व गार्ड ने सूचना दी कि इम्तियाज अपने बिस्तर पर नहीं है। पुलिस पहुंची और खाेजबीन की, पर उसका पता नहीं चला।
प्रशिक्षु दाराेगा विशाल खलखाे की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। चोरी करते पकड़े जाने पर जब पुष्पा सेल्स के कर्मियाें ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि मामा, भांजा, जीजा और रिसिवर के साथ चाेरी करने आया था, बाकी सब भाग गए। बाद में इम्तियाज काे सरायढेला पुलिस काे सुपुर्द किया गया था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37HJoaw
via IFTTT
Comments
Post a Comment