रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट अफसरों ने बुधवार को कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल तक कब्जा हटाया। यह कार्रवाई पिछले 5 साल में 15वीं बार की गई। लेकिन महज एक घंटे बाद दुकानदार फिर से अपनी दुकानें सजाने लगे।
निगम ने इस दौरान 25 दुकानदारों का सामान जब्त किया। ठेला- खोमचा लगाने वाले दुकानदारों से 15 हजार जुर्माना भी वसूला। नगर निगम की इस कार्रवाई का कोर्ट कंपाउंड में जबरदस्त विरोध हो गया। कोर्ट कंपाउंड में कई एडवोकेट सड़क के किनारे ही टेबल-बेंच लगाकर काम निपटा रहे थे।
नोटरी पब्लिक भवन के बाहर से इंफोर्समेंट अफसरों ने लकड़ी और लोहे का 8 काउंटर और बेंच जब्त कर लिया। इससे नाराज वकील और वेंडर निगम की टीम से भिड़ गए। उन्होंने इंफोर्समेंट अफसरों पर केस करने की चेतावनी दी, तो निगम की टीम ने भी जुर्माना वसूलने की धमकी दे डाली। कुछ वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
कार्रवाई
कलेक्ट्रेट के सामने फल विक्रेताओं और सड़क के किनारे पौधा बेचने वाले नर्सरी संचालकों के सामान भी जब्त किए गए।

विरोध
इंफोर्समेंट अफसरों ने सड़क पर लगे 8 काउंटर जब्त कर लिया। इससे नाराज वकील और वेंडर निगम की टीम से भिड़ गए।

जुर्माना
नगर निगम की इस कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन उनसे जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m56oUJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment