Skip to main content

कोरोना के कारण नहीं खुला हॉस्टल, घटे बच्चे

पिछले शिक्षा सत्र तक शहर तथा जिले के हॉस्टलों में सीट पाने मारामारी मची रहती थी। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है तथा हास्टल शुरू नहीं किए गए हैं। यही कारण है की हास्टल सुविधा वाली शहर की कन्या शाला में छात्राओं की दर्ज संख्या में गिरावट आई है जबकि इस स्कूल में प्रवेश के लिए मारामारी मची रहती थी। शहर के लट्टीपारा स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में इस सत्र में छात्रों की दर्ज संख्या में गिरावट आई है।

गत वर्ष तक कन्या शाला में कक्षा 6वीं से 12वीं तक 750 छात्राएं थी। इस बार यहां दर्ज संख्या 540 हो गई है। कन्या शाला में खेल प्रतिभाओं के लिए 100 सीटर आवासीय कन्या क्रीड़ा परिसर है जो अभी बंद पड़ा है। स्कूल परिसर में भी छात्रावास है जहां 170 सीटें हैं जो बंद पड़ा है। दोनों हास्टल यहां शुरू नहीं करने से छात्राओं की दर्ज संख्या कम हुई है।

बंद होने का असर

लट्टीपारा कन्या शाला प्राचार्य सविता पोया ने कहा स्कूल में इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कन्या क्रीड़ा परिसर व हास्टल को शुरू नहीं किया गया है। हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं को हास्टल सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस सत्र में यहां प्रवेश नहीं लिया जिसके कारण दर्ज संख्या में गिरावट आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lLvvM4
via

Comments