छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार कांकेर को अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति,आय प्रमाण पत्र (क्रीमिलेयर/नान क्रीमिलेयर) निर्धारण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कांकेर व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कांकेर के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने वाले पटवारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर आय प्रमाण पत्र के संबंध में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश्वर साहू, शांतनु कलिहारी, छबिलाल यादव आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gheRmv
via
Comments
Post a Comment