Skip to main content

अधिकारी कर्मचारियों ने किया श्रमदान

मनवा बीजापुर के तहत जिला मुख्यालय को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने पहल अभियान में नगर के ऐतिहासिक सरोवर महादेव तालाब की साफ-सफाई के लिए गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सीआरपीएफ एवं पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, उद्योग, योजना एवं सांख्यिकी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सीआरपीएफ, पुलिस जवानों, स्पोर्टस अकादमी के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों ने महादेव तालाब क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई सहित कूड़ा-कचरा की साफ-सफाई में सक्रिय योगदान निभाया।
इस दौरान कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने डीएफओ अशोक पटेल के साथ साफ-सफाई कार्य का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। पहल अभियान में लोहाडोंगरी क्षेत्र में गुरुवार को प्रेस क्लब, जैन समाज, माहेश्वरी समाज सहित चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ एवं रसोईया संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रमदान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officer employees did shramdaan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WG62K2
via

Comments