ग्राम टोलागांव में एबीस कंपनी के पास अंधेरे में खड़ी बोर खनन करने वाली गाड़ी से टकराकर युवक की मौके पर ही मौत हाे गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक मृतक दीपक साहू पिता सालीगराम (30 साल) निवासी मटिया रोड डोंगरगांव का है जो कि एयरटेल कंपनी में काम करता था। गुरुवार को रात 12 बजे राजनांदगांव से डोंगरगांव की ओर आ रहा था, अंधेरे में बिना संकेतक के खड़ी बोर खनन करने वाली गाड़ी में जा टकराया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी क्रमांक केए 01 एमई 69920 जो रोड के ऊपर बिना संकेतक चालू किए लापरवाही पूर्वक खड़ी थी। जिसके पीछे से आ रही मोटर साइकल क्रमांक एमपी 15 एनबी 3554 में राजनांदगांव से डोंगरगांव की ओर आ रहा चालक ट्रक के पीछे से जा टकराया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39YyleH
via
Comments
Post a Comment