Skip to main content

कार्रवाई में जब्त वाहन रास्ते से ड्राइवर लेकर भागा, केस

क्षेत्र में अवैध बोल्डर खनन कर परिवहन करने वाले चालक को जब खनिज अधिकारी की टीम ने रास्ते में रोककर कार्रवाई की। इसके बाद सिटी कोतवाली वाहन को ला रहे थे। मालिक ने बीच रास्ते में सिपाही को धमकाकर उतार दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग गया। खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन ने सिटी कोतवाली में धौराटिकरा निवासी बिटटू मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा पिता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा और वाहन चालक शनि के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को खनिज अधिकारी टीम के साथ निरीक्षण करने निकले थे। उनके साथ खनिज विभाग के सिपाही लिकेश देवांगन, रविदास पिता व वाहन चालक सुरेंद्र थे। रास्ते में वाहन क्रमांक सीजी 16, सीएफ 1713 में अवैध बोल्डर परिवहन होने का शक हुआ। तो वाहन चालक शनि पिता समारू कोड़ाकू को रोक कर पूछताछ की गई। मौके पर कोई दस्तावेज नहीं होने और चालक द्वारा जवाब नहीं देने पर ट्रैक्टर जब्त कर सिपाही रविदास सिटी कोतवाली ले जा रहा था। मंडलपारा के बीच रास्ते में बिटटू ने टैक्टर के सामने स्कूटी खड़ी कर सिपाही रविदास को उतार दिया। इसके बाद ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VW39e
via

Comments