तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। हादसे में गम्भीर चोट आने से बाइक चला रहे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम हरी निवासी 20 वर्षीय जोहन टोप्पो बुधवार को अपने साथी अनिल के साथ बाइक में ग्राम कमड़ी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई और दोनों घायल हो गए। दोनों को कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोहन को गंभीर चोट आने से डॉक्टर ने अम्बिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जोहन को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nORio5
via
Comments
Post a Comment