Skip to main content

कोरोना से तीन की मौत, जिला खेल अधिकारी आईसीयू में भर्ती

कोरोना व अन्य बीमारियों से जूझ रहे जिले के 3 लोगों की मौत की पुष्टि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमें बालोद की 90 वर्षीय महिला व 48 व 53 वर्षीय 2 पुरुष शामिल है। विभाग के अनुसार 48 वर्षीय पुरुष को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव व सांस की तकलीफ, हाईपाक्सिक ब्रेन इंज्युरी के बाद 29 नवंबर को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। जिनकी मौत एक दिसंबर को हुई। वहीं 53 वर्षीय मरीज को ब्रेथलेसनेस, ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी मिलने के बाद 24 नवंबर को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था। जिनकी मौत एक दिसंबर को हुई। कोरोना गाइडलाइन अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अब तक जिले के 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बीते नवंबर माह में ही 29 लोगों की मौत हुई है। विभाग की ओर से लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की जा रही है। रोजाना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
आइसोलेशन सेंटर के नोडल अफसर भी आईसीयू में भर्ती: जिला खेल अधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। वर्तमान में उनका इलाज कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से खेल अधिकारी को ही आइसोलेशन सेंटर का नोडल अफसर भी बनाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JuIvIX
via

Comments