Skip to main content

नियमितीकरण के लिए किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ के प्रांतीय आह्वान पर बस्तर ब्लॉक के रोजगार सहायकों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वेतनमान, नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद सीएम, पंचायत मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के नाम नायब तहसीलदार राजेश नेताम को ज्ञापन सौंपा।
बस्तर ब्लॉक रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष राजदेव सेठी ने बताया कि रोजगार सहायक संघ कई वर्षों से वेतनमान निर्धारण, नियमितीकरण, सचिव पद पर सीधी भर्ती एवं रोजगार सचिव घोषित करने की मांग को लेकर संघर्षरत है, लेकिन उनके इस संघर्ष का सकारात्मक परिणाम अब तक नहीं मिला है। इसके चलते रोजगार सहायक आक्रोशित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Performed for regularization


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39wshd1
via

Comments