शहर के किरोड़ीमल नगर ट्रस्ट के आय-व्यय का ब्यौरा सही नहीं होने और भाड़े की राशि मिलने में गड़बड़ी की शिकायत कुछ दिनों पहले कलेक्टर से हुई थी। जिसके बाद कलेक्टर भीम सिंह ने एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल किरोड़ीमल ट्रस्ट की जमीन और बिल्डिंग पर शहर के बीच कॉलोनी और मार्केट कॉम्लेक्स और हॉस्पिटल भी रहे हैं। ट्रस्ट की जमीन पर तीन से चार माले तक के भवन हैं। किराया मामूली है लेकिन ट्रस्ट को वह भी नहीं मिलता। इसके साथ ही कुछ संपत्तियों की खरीद-बिक्री की भी शिकायतें मिली हैं।
आय-व्यय का सही ब्योरा नहीं होने के अंदेशे पर जांच शुरू की गई है। राजस्व अधिकारियों को जांच में ट्रस्ट के कुछ केस हाईकोर्ट और सिविल न्यायालय में लंबित होने की जानकारी मिली। इससे जांच में थोड़ी देरी हो रही है।
ट्रस्ट को हर वर्ष आय-व्यय का ब्यौरा देने के साथ इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट भी देनी होती है। लेकिन ट्रस्ट यह नहीं देते हैं। इसके अलावा साल भर में एक साधारण सभा करने और दो साल में चुनाव कराना और नए सदस्य बनाना जैसे नियमों का पालन करना होता है। समिति या ट्रस्ट यदि सही ढंग से काम नहीं करती है तो उसका अधिग्रहण भी सरकार कर सकती है, ट्रस्ट से जुड़े मकानों में संपत्ति कर भी नहीं लगता है।
शहर में 28 ट्रस्ट लेकिन कभी भी मॉनिटरिंग नहीं
एसडीएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 28 ट्रस्ट हैं। इनमें कुछ ट्रस्ट ही नियमों का पालन करते हुए ऑडिट कराते हैं और जानकारी एसडीएम को देते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की भवन या धर्मशाला में कोई व्यवसायिक उपयोग हो रहा है या नहीं।
किसी एक व्यक्ति का लाभ तो नहीं लिया जा रहा है, इसकी भी निगरानी राजस्व अधिकारियों को करनी होती है। लेकिन शहर ट्रस्ट या समितियां सिर्फ एक बार जानकारी देने के बाद कभी भी उनकी मॉनिटरिंग नहीं होती है।
किरोड़ीमल ट्रस्ट की हो रही है जांच
किरोड़ील ट्रस्ट की शिकायत कलेक्टर के पास की गई थी, सर ने जांच करने के लिए कहा था। ट्रस्ट के कुछ मामले सिविल और हाईकोर्ट में चल रहे हैं लेकिन इससे अलग ट्रस्ट के आय-व्यय की जांच की जा रही है। कुछ दिनों मेें हम रिपोर्ट सौंप देंगे। दूसरे ट्रस्ट की जानकारी ली जा रही है, जल्द जांच कराई जाएगी।''
युगल किशोर उर्वशा, एसडीएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37x6UqE
via
Comments
Post a Comment