Skip to main content

पखांजूूर में टोकन नहीं कटा, किसान को प्रभारी बनाने का विरोध

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी पूरी तैयारी किए जाने के कई दावे किए गए, लेकिन सभी दावों की पोल पहले दिन ही खुल गई। बारदाने की भी कमी है।
जिले के पखांजूर लैम्पस में किसानों का एक भी टोकन नहीं कटने से पहले दिन खरीदी नहीं हो पाई। किसान टोकन कटने की उम्मीद से पहुंचे थे, लेकिन वह भी साफ्टवेयर की समस्या के चलते नहीं कट पाया। सुबह पांच बजे से ही किसान धान खरीदी केंद्र पहुंचकर लाइन लगाकर बैठ गए थे। लेकिन सुबह 11 बजे जब कम्प्यूटर ऑपरेटर पहुंचा तो साफ्टवेयर में समस्या के चलते टोकन नहीं कटने की जानकारी दी गई।

किसानों को अभी से सताने लगी चिंता
विगत वर्ष भी बारदानों को लेकर किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर किसान अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं। इस बार तो बारदाने की समस्या खरीदी शुरू होने के साथ ही शुरू हो गई है। किसानों ने कहा जब एक माह की देरी से धान खरीदी शुरू हुई तो सभी व्यवस्था आदि भी कर हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। अब इसका खमियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा।

कहीं शौचालय नहीं तो कहीं फटा बारदाना
भानुप्रतापपुर | क्षेत्र में पहले दिन क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में धान की आवक शुरू हुई तथा भानुप्रतापपुर के धान केंद्र रानवाही से बोहनी हुई। संबलपुर खरीदी केंद्र में 10 किसानों ने 338 क्विंटल धान बेचा। यहां अव्यवस्था दिखी। किसानों को फटा बारदाना मिला। वहीं क्षेत्र के कई केंद्रों में शौचालय टूट-फूट गए हैं। संबलपुर खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्णा टेकाम ने बताया मंगलवार को 10 किसानों से 338 क्विंटल धान खरीदी की गई। मिलर से जो बारदाना आया हैं वह भी आधा फटा हुआ है। इसमें 50 के बंडलों में 26 बोरा फटा निकला है। दूसरे बंडलों में खराब बारदाना निकल रहा हैं। संबलपुर में शौचालय अधूरा है।

ऑपरेटर को बनाना पड़ा खरीदी प्रभारी
कांकेर |
ग्राम गितपहर में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। हल्बा लेम्पस अंतर्गत आने वाले गितपहर खरीदी केंद्र में लैम्पस संचालक मंडल द्वारा गांव के एक किसान को ही खरीदी केंद्र प्रभारी बनाकर खरीदी शुरू करने जा रहे थे। इसका स्थानीय किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसान भी अड़े गए। किसानों का कहना था कि जब तक कर्मचारी को धान खरीदी प्रभारी नहीं बनाया जाएगा, खरीदी नहीं होगी। स्थिति को देखते हुए प्रबंधक घनश्याम शुक्ला द्वारा आनन-फानन में कप्यूटर ऑपरेटर गजेन्द्र कुंजाम को ही खरीदी केंद्र प्रभारी बनाया। इस दौरान राजेन्द्र सलाम, सरपंच बलराम जुर्री सहित अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Token is not cut in Pakhanjuur, opposition to make farmer in charge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ofkPD
via

Comments