Skip to main content

रात का तापमान बढ़ा, पूरे प्रदेश में ठंड में हल्की कमी, संभाग में शीतलहर की स्थिति नहीं

दक्षिण-पूर्वी हवा के असर से प्रदेशभर में दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है। जशपुर में न्यूनतम तापमान 5.2, कोरिया में 6.8 व अंबिकापुर का तापमान 8.5 डिग्री रहा। फिलहाल अब किसी भी संभाग में शीतलहर की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर में 1-1, माना, दुर्ग व पेंड्रारोड में 3-3 तथा राजनांदगांव में 6 डिग्री ज्यादा है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

वहां सोमवार को रात का तापमान 11.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा व हवा की दिशा बदलने के कारण दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड में और कमी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PF0Et
via

Comments