Skip to main content

हक की लड़ाई में अंजानों के साथ खड़े हैं ये फरिश्ते, कोई महिला अधिकारों का चैंपियन तो कोई कर रहा अधिकारों के प्रति जागरुक

100 से ज्यादा को दिला चुके हैं हक, स्कूल-सोसाइटी जाकर मानव अधिकारों के प्रति करते हैं जागरूक
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था पिछले 3 सालों से ह्यूमन राइट्स की फील्ड में काम कर रही है। अब तक 100 से ज्यादा मामलों पर काम कर चुकी संस्था के वर्तमान में राज्य में 200 सदस्य हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने बताया, संस्था के मेंबर्स स्कूल, कॉलेज, सोसाइटी में जा कर मानव अधिकारों की जानकारी पर 1 घंटे का सेशन लेते हैं। लॉकडाउन के दौर में संस्था ने लोगों तक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा पहुंचाने की दिशा में भी काम किया है।

12 हजार परिवारों को दिया राशन: लॉकडाउन के समय लोगो को सैलरी नहीं मिल रही थी तब 100 से ज्यादा लोगो को संस्था ने सैलरी दिलवाई। 12 हजार से ज्यादा परिवारों को राशन वितरित किया। दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ आने वाले एवं छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य जाने वालों को ई-पास लेने में मदद की। लॉक डाउन के समय जब काेई घर से नहीं निकल रहा था उस स्थिति में पेशेंट्स की मदद करने के लिए 18 ब्लड बैंकों में 1152 यूनिट ब्लड डोनेट करवाया।

14 सालों से महिलाओं को अधिकार दिलाने की मुहिम में जुटी हैं अपर्णा
समर्पण सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अपर्णा संचेती पिछले 14 सालों से मानव अधिकार के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अब तक 300 से ज्यादा मामलों पर काम कर चुकी हैं। इसमें 100 से ज्यादा केस सिर्फ महिला अधिकारों से संबंधित हैं। 50 से ज्यादा मामलों पर अब भी काम जारी है। उन्होंने बताया, मैंने बचपन से फैमिली मेंबर्स को सोशल वर्क करते देखा है। मेरी नानी और मां को नेशनल अवाॅर्ड भी मिला है। मेरी मां शुशीला कटारिया बच्चों को फ्री मेडिसिन प्रोवाइड करती हैं। वही, नानी मदन कुंवर परख ने 300 अनाथ बच्चों को पाला था। इन्हें ये सब काम करता देखकर मैं भी सोशल वर्क के साथ मानव अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने लगी। शादी के बाद महाराष्ट्र से रायपुर आ गई। 14 सालों से यहां काम कर रही हूं। अपर्णा शहर की कई संंस्थाओं के साथ मिलकर निशुल्क सिलाई स्कूल का संचालन, आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के विवाह, निशक्त बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में भी काम कर रही हैं। वर्तमान में वे प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संस्था के मेंबर मानव अधिकारों की जानकारी पर सेशन लेते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvqsyp
via

Comments