Skip to main content

पहले नशामुक्त हुआ, अब गंदगीमुक्त होगा ग्राम बुन्देली

पिथौरा विकासखंड के ग्राम बुन्देली में नाबार्ड ने बुधवार को स्वच्छता पर साक्षरता अभियान चलाया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक केजी मनोज ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए व्यावहारिक जीवन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ सचेत होने की जानकारी दी। साथ ही अपने विचारों को स्वच्छ रखना भी एक बड़ा अभियान बताया।
कार्यक्रम में उपसरपंच ने गांव में किए जा रहे अनुकरणीय प्रयास की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं ने ग्राम में व्याप्त नशाखोरी को पूर्व में संकल्प लेकर सख्ती से बंद किया है। इससे वर्षो पूर्व गांव के बिगड़े माहौल से मुक्ति मिली है। ठीक उसी प्रकार अब ग्राम में गंदगी से मुक्ति के लिए जागरूकता व सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे ग्राम स्वास्थ्य में निश्चित रूप से सुधार होगा।
मनोज ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है जो हमारे स्वास्थ्य की नींव रखता है।अच्छे स्वास्थ्य से हमारे जीवन और पूरा देश जुड़ा हुआ है। नाबार्ड के माध्यम से प्रसारित नारा स्वच्छता से विकास की जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे एक छोटे पहल से ही हमे स्वास्थ सुख मिल सकता है, अन्यथा हमारी छोटी से छोटी गलती कभी कभी अस्पताल में बीमार रहकर जीने पर मजबूर कर देती है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य गत समस्याओं से इलाज में काफी धन व्यय होने से पारिवारिक जीवन नष्ट हो जाता है साथ ही जमा पूंजी व जमीन जायदाद तक बिक जाती है इससे बेहतर है कि हम पहले ही जागरूक हो, ग्रामीण क्षेत्रो मे लगभग शौचालय का निर्माण हो गया है किसी कारण से यदि वे उसका उपयोग नहीं करते तो उसको दुरुस्त करके उपयोग योग्य बनाए जिस स्वच्छता की सीख हमे सरकार से लेना पड़ रहा है असल में वह हमारे जीवन का हिस्सा है और हम अपने जीवन से एक महत्वपूर्ण जरूरी चीजों को भूलते जा रहे है। मनोज ने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय निर्माण के लिए बैंक एक आदर्श ऋण प्रदान करती है, जिसको हितग्राही अपने सुविधा अनुसार मासिक किश्त में जमा कर सकते है यह एक अच्छी पहल है बस हमें शुरुआत करने की देरी है।
पारिवारिक सुरक्षा व जीवन सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा तय बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारी जीवन के सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा हमारे सुविधा के लिए अत्यंत कम राशि में बीमा योजना प्रारंभ किया गया है जिसमें से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और पेंशन योजना जिसके माध्यम से हम अपने परिवार को भी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे निदान के संचालक सुरेश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में विगत कुछ महीनों से कोविड के संक्रमण की समस्या एक गंभीर बीमारी के रूप में उभरकर सामने आया है। पूरा विश्व इस चुनौतियों से लड़ रहा है अभी तक कोई भी कारगर दवाई व इलाज संभव नहीं हुआ है, सिर्फ स्वच्छता को इसका एकमात्र उपाय है। कार्यक्रम में ग्राम वासी महिला समूह तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First became intoxicated, now village Bundeli will be dirt free


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amaG84
via

Comments