Skip to main content

हड़ताल पर बैठे पटवारियों को भाजपा ने दिया समर्थन

9 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 14 दिसंबर से बेमुद्दत हड़ताल पर गए पटवारियों का धरना सोमवार को 8वें दिन भी जारी रहा। सोमवार दोपहर जिला अध्यक्ष हूंगाराम की अगुवाई में भाजपाई शबरी नगर स्थित धरनास्थल पहुुंंचकर पटवारियों की मांगों को जायज बताया और उनके साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान धनीराम बारसे, विश्वराज सिंह चौहान, संजय सोड़ी, डमरुराम नाग, खेमलाल सिंहा व सोमारुराम समेत अन्य मौजूद थे। पटवारियों ने मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को गति देने की बात कही।
गौरतलब है कि पटवारी पिछले 8 दिन से वेतन विसंगति दूर करने, नक्सली व अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता दिए जाने, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त करने, स्टेशनरी व फिक्स टीए देने आदि मांग को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP gave support to the patwaris sitting on strike


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avY662
via

Comments