Skip to main content

चेन्नई के लिए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट, किराया भी कम

मार्च में हुए लॉकडाउन के बाद से ही रायपुर का चेन्नई से हवाई संपर्क टूट गया था। करीब सात महीने बाद एक बार फिर से चेन्नई-रायपुर-चेन्नई फ्लाइट शुरू कर दी गई है। पहले यह उड़ान 18 दिसंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन यात्रियों की डिमांड और बुकिंग की वजह से 16 दिसंबर से ही शुरू कर दी गई है। फिलहाल विमान का किराया भी कम है। पहले दिन टिकट करीब 4000 रुपए में बिकी। अभी भी किराये में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6212) चेन्नई से सुबह 11 बजे उड़कर दोपहर 12.50 को रायपुर पहुंचती है। रायपुर से यही फ्लाइट दोपहर 1.20 को उड़ान भरकर 3.10 को चेन्नई पहुंच रही है।

फिलहाल यह फ्लाइट हफ्ते में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित की जा रही है। चेन्नई के लिए सीधी उड़ान होने की वजह से हर दिन यह फ्लाइट लगभग फुल जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि नई फ्लाइट शुरू होने की वजह से दक्षिण राज्यों में आना-जाना आसान हो गया है। इधर दूसरी ओर ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशन के कीर्ति व्यास ने बताया की विंटर सीजन के साथ ही क्रिसमस और नए साल का त्योहार होने की वजह से एयरलाइंस कंपनियों ने हवाई यात्रियों को राहत दी है। अभी फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर बड़ी रकम कट जाती है, लेकिन इस सीजन में अभी टिकट निरस्त कराने पर 500 या उससे कुछ कम ही रकम काटी जा रही है। रिफंड की बाकी रकम यात्रियों के खातों में ऑनलाइन वापस की जा रही है। यही वजह है कि बाहर जाने वाले लोग पहले से टिकट बुक करवा रहे हैं। इससे उन्हें सस्ती टिकट मिल रही और कैंसिलेशन चार्ज ज्यादा नहीं लगने का भी डर कम हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34w67Et
via

Comments