अघननगर वार्ड के भावसिंह नगर की महिलाएं पानी की समस्या लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंची। सीएमओ से पानी की समस्या को लेकर शिकायत करते तालाब में बोर खनन की मांग की। साथ ही वार्ड के गुजरी तालाब में क्षतिग्रस्त घाट का निर्माण करने के साथ तालाब पचरीकरण की भी मांग की।
शहर के अघननगर वार्ड के भावसिंह नगर में 50 घर हैं। यहां पर पानी को लेकर गंभीर समस्या है। महिलाओं ने पानी की समस्या का निराकरण करने बोर खनन करने की मांग की है। मोहल्ला में एक भी बोर नहीं है। पानी टैंकर के सहारे मोहल्ले वासियों का काम चल रहा है। शिकायत है कई बार टैंकर नहीं पहुंच पाता है।
पानी की समस्या का हल ढूंढना चाहिए
भावसिंह नगर से पहुंची सगारो बाई कावड़े, उमा किरण, लक्ष्मी दास, भानबाई यादव, शामबाई यादव, लक्षंतीन यादव, रीता मरकाम, सरला बघेल, पायल मंडावी, सीमा उसेंडी, सोनाई नेताम, कुंती यादव, सागरी नेताम ने कहा पानी की गंभीर समस्या है। इसका निराकरण नहीं किया तो मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा।
सीएमओ बोले- पानी टैंकर नियमित भेजा जाता है
नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव ने कहा भावसिंह नगर ड्राई एरिया होने के कारण वहां पानी की समस्या है। वहां नियमित टैंकर भेजा जा रहा है। टैंकर का पानी पीने योग्य होता है। जलावर्धन योजना से पानी सप्लाई शुरू होने के बाद वहां पानी की समस्या नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oAMSBi
via
Comments
Post a Comment